1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. pyanka chopra is all set to feature in amazon web series citadel with richard madden

प्रियंका चोपड़ा ने साइन किया एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट, रिचर्ड मैडेन के साथ आएंगी नजर

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है। प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ अमेजॉन की एक थ्रिलर वेब सीरीज में काम करने जा रही हैं, जिसका नाम 'सिटाडेल' है।

एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। यह एक मल्टी स्टारर सीरीज होगी और दोनों यूएस के मदरशिप एडिशन में नजर आएंगे। रिचर्ड मैडेन को बॉडीगॉर्ड और गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर के रूप में जाना जाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। प्रियंका ने लिखा, नई सीरीज में सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। तैयार हो जाओ। सिटाडेल एक बहुस्तरीय वैश्विक फ्रेंचाइजी होगी, जिसमें भारत, इटली और मैक्सिको के स्थानीय भाषा निर्माण शामिल हैं। यह जल्द ही अमेजॉन पर उपलब्ध होगी।
प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित है। वहीं उनके पति पति निक जोनस ने भी उन्हें बधाई दी है। निक ने लिखा, बधाई...इसका बेसब्री से इंतजार है प्रियंका चोपड़ा।
 
बता दें कि चोपड़ा जोनास ने हाल ही में द स्काई पिंक में सह-निर्माण किया और फिल्म में अभिनय भी किया। वह जल्दह ही राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द वाइट टाइगर में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने इस वेब सीरीज को प्रोड्यूस भी किया है। 
अगला लेख
रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शैलेंद्र सिंह ने की 2 बायोपिक की घोषणा, एक में नजर आ सकते हैं अजय देवगन