1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pune police says thanks to jacqueline fernandez for donations

कोरोना काल में Jacqueline Fernandez ने बढ़ाया मदद का हाथ, पुणे पुलिस ने कहा धन्यवाद

Jacqueline Fernandez
कोरोना महामारी के इस दौर में कई सेलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी मुश्‍किल की अस घड़ी में मदद के लिए आगे आई हैं। वहीं अब जैकलीन को पुणे पुलिस ने धन्यवाद कहा है। 
 
 
पुणे पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पुणे पुलिस जैकलीन फर्नांडिस का पुणे पुलिस फाउंडेशन के प्रति उनके उदार योगदान के लिए धन्यवाद करती है। आपका ये व्यवहार हमारी टीम को आगे बढ़ने में मदद करेगा जो इस महामारी में फ्रंटलाइन में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।'
 
जैकलीन ने भी इस ट्वीट का रिप्लाई दिया और कहा, 'मैं पुणे पुलिस को सैलूट करती हूं जो फ्रंटलाइन पर बिना थके काम कर रहे हैं और कोविड से लड़ने में निस्वार्थ होकर अपना योगदान दे रहे हैं। हम इसमें साथ हैं।'
 
जैकलीन ने हाल ही में यू ऑनली लिव वन्स (YOLO) नाम से अपना फाउंडेशन लॉन्च किया है, जहां कई एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की जरूरत को पूरा करने में मदद की जाती है। संगठन ने 1 लाख भोजन, स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाने और मुंबई पुलिस के बीच मास्क और सैनिटाइजर डोनेट करने की जिम्मेदारी ली है। 
 
जैकलीन को लगता है कि समाज के लिए कुछ करने का यह उनका तरीका है और वह हमेशा आगे आने और ज़रूरत में लोगों की मदद करने के लिए तैयार रही हैं। यहां तक ​​कि पिछले साल भी वह आगे आईं और महाराष्ट्र के पथराड़ी और सकुर गांवों के ग्रामीणों के पोषण के लिए 'एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन' के साथ हाथ मिलाया था।
 
अगला लेख
Harleen Sethi ने 'Broken But Beautiful 3' की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, Sidharth Shukla करने जा रहे डिजिटल डेब्यू