1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. producer suneel darshan accuses sunny deol of cheating him

सनी देओल पर लगा प्रोड्यूसर को धोखा देने का आरोप, सुनील दर्शन बोले- ना फिल्म की और ना पैसे दिए...

Sunny Deol
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने बड़ा आरोप लगाया है। प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया है कि सनी देओल ने एक फिल्म के लिए अपने मार्केट रेट से अधिक चार्ज किया और फिर बाद में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से मना कर दिया।

 
आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान सुनील दर्शन ने बताया कि उन्हें अपनी फिल्म को बिना प्रॉपर क्लाइमेक्स के रिलीज करना पड़ा था। क्योंकि सनी बीच में ही लंदन चले गए थे और वापस नहीं आए। हालांकि, फिल्म फिर भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
 
उन्होंने कहा, सनी ने मुझे एक वादे के लिए मजबूर किया था कि मैं उनके करियर को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने में मदद करूंगा, जिसमें मैंने अपना एक साल का योगदान दिया। इस वादे के साथ कि वह मेरी अगली फिल्म लेंगे, जिसे उन्होंने साइन भी किया लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभाया।
 
सुनील दर्शन ने बताया कि जब सनी देओल भारत वापस आए तो उन्हें लगा था कि एक्टर काम पर वापस आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सनी ने उनकी फिल्म में यह कहकर काम करने से मना कर दिया था कि फिल्म के विषय पर काम किए जाने की जरूरत है। 
 
खबरों के अनुसार जिस फिल्म की बात सुनील दर्शन कररहे हैं, वो 'जानवर' थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सनी देओल को रिप्लेस किया था। यह फिल्म उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी क्योंकि लगातार 14 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार के हाथ कोई हिट लगी थी।
 
अगला लेख
क्या मुनव्वर फारूकी और नजीला का हुआ ब्रेकअप? कॉमेडियन ने बताई सच्चाई