1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra shared photo with injured face

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस हुए परेशान | priyanka chopra shared photo with injured face

Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका के पास इस समय कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं।

 
इसी बीच प्रियंका ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका के चेहरे चोट के निशान दिख रहे हैं। उनके होठ, नाक और गाल से खून ‍निकल रहा है। प्रियंका के चेहरे पर काफी सूजन भी दिख रही है। 
 
प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखाल 'क्या काम के दौरान आपका भी दिन मुश्किल रहा?' #actorslife #citadel #adayinthelife @agbofilms @amazonstudios. 
 
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देख फैंस को उनकी चिंता हो रही है कि ये वाकई में चोट है या उन्होंने मेकअप कर रखा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हुआ आप ठीक हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या हुआ ये?' हालांकि एक्ट्रेस के कैप्शन से पता चलता है कि यह तस्वीर शूट के दौरान की है। 
 
बता दें कि रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' एक जासूसी सीरीज है, जिसमें प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में उनके साथ गेम ऑफ थ्रोन्स अभिनेता रिचर्ड मैडेन है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिग्स' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।
 
अगला लेख
आश्रम ने मुझे न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी पहचान दिलाई है: आश्रम की पम्मी यानी अदिति पोहनकर