• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra nick jonas spen 3 crores rupees on the there wedding venue
Written By
Last Modified: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (17:18 IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी के वेन्यू पर खर्च किए थे इतने करोड़

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन में 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। निक का परिवार खासतौर पर इस शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा था। प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

 
अब प्रियंका और निक की शादी के एक साल बाद उमेद भवन को इस शादी से हुई आमदनी का खुलासा हुआ है। इसकी जानकारी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत चटवाल ने दी है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए इस पैलेस को चार दिनों के लिए बुक किया गया था। इस दौरान किसी भी बाहरी व्‍यक्ति का प्रवेश वर्जित था। प्रियंका और निक की शादी 1-2 दिसंबर को हुई थी।

पुनीत चटवाल ने एक इवेंट में बताया, इन चार दिनों में इस जोड़ी ने 3 करोड़ से ज्‍यादा रुपए खर्च कर दिये थे। उन्होंने कहा, 'इस लिहाज से देखा जाए तो हमारे पास इतना रेवेन्यू आ गया कि हम तीन महीनों तक आराम से काम कर सकते हैं।'

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों मशहूर सेलेब्स ने इंटरनेशनल लेवल पर भी खासी मीडिया सुर्खियां बटोरी थीं।
 
खबरें हैं कि य‍ह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी संगीत सेरेमनी से प्रेरित वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
मिर्च की तरह तीखा और तेज होता है मर्द मगर...: लोटपोट कर देगा यह चुटकुला