• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra features on 12 editions of grazia magazine
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 17 मई 2023 (16:58 IST)

Priyanka Chopra बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर छाईं

Priyanka Chopra बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर छाईं | priyanka chopra features on 12 editions of grazia magazine
Priyanka Chopra : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाम भी हासिल कर रही हैं। प्रियंका कई अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर जगह पा चुकी हैं। वहीं अब देसी गर्ल ग्लोबल ग्राजिया मैगजीन के कवर पेज पर भी छा गई हैं। 

 
प्रियंका चोपड़ा को पहली बार ग्राजिया मैग्जीन की कवर गर्ल चुना गया है। वह मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आएंगी। इस एडिशन में ग्राजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर गार्जिया मैगजीन के कवर पेज पर अपनी अदाएं दिखाते हुए तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है। दुनियाभर के 12 कवर।'
 
फैंस और सेलेब्स प्रियंका चोपड़ा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। प्राइम वीडियो ने लिखा, 'इंटरनेशनल सुपर स्पाई और कवर गर्ल।' 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। ग्लोबल सुपरस्टार के पास हेड ऑफ स्टेट में जॉन सीना, लव अगेन और जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ प्रमुख आगामी प्रोजेक्ट्स हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बैग लेकर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, पुजारी सहित दो को मिला नोटिस