सम्बंधित जानकारी
- अपने सबसे बड़े कॉम्पिटिटर को खुद शादी का कार्ड देने पहुंचे कपिल शर्मा
- विदेशी मैगजीन ने प्रियंका-निक की शादी पर उठाए सवाल, बताया सबसे बड़ा धोखा
- फोर्ब्स इंडिया 2018: कमाई के मामले में सलमान ने मारी बाजी, शाहरुख और प्रियंका टॉप 10 से बाहर
- 3,720 घंटों की मेहनत के बाद तैयार हुआ था प्रियंका की शादी का लहंगा, लिखा था पति का नाम
- प्रियंका-निक के रिसेप्शन में मेहमान बने पीएम मोदी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
बेशकीमती है प्रियंका चोपड़ा का डायमंड मंगलसूत्र
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उम्मेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 4 दिसंबर को दिल्ली में इस कपल के ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
36 साल की प्रियंका से 26 साल के निक जोनस की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका के मंगलसूत्र की तस्वीरें सामने आई है। प्रियंका के इस खूबसूरत मंगलसूत्र को देखकर हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इसे डिजाइन किसने किया है।
प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र काफी खूबसूरत और यूनिक है। गोल्डन चैन पर कुछ काले मोती के साथ 3 डायमंड के साथ एक खूबसूरत पैंडल लगा हुआ है। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहा है। इसे देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी।
प्रियंका का वेडिंग आउटफिट्स तैयार करने वाले डिजाइनर सब्यसांची ने ही यह खूबसूरत मंगलसूत्र भी डिजाइन किया था। सब्यासची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के मंगलसूत्र की जूम फोटो शेयर की है। ये नीओ-ट्रैडिशनल मंगलसूत्र है। फोटो में प्रियंका अपने हाथों में मंगलसूत्र को पकड़े हुए पोज दे रही हैं।
हिंदू वेडिंग में प्रियंका के लंहगे को जहां सब्यसांची ने बनाया है तो वहीं क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होने राल्फ लोरेन का हैंड एम्ब्रॉयडेड व्हाइट फ्लोरल गाउन पहना था।
