1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonas to gift personalized silver coins

प्रियंका-निक की शादी में मेहमानों को मिलेगा ये खास तोहफा

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। निक-प्रियंका की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। 
 
खबरों के अनुसार इस शादी में आए मेहमानों को खास तोहफा दिया जाएगा। प्रियंका और निक मेहमानों को खास तरह के चांदी के सिक्के भेंट में देंगे। सिक्के के एक तरफ NP लिखा होगा और दूसरी तरफ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आकृति बनी होगी। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक, इन खास सिक्कों को मुंबई के एक मशहूर जूलर ने बनाया है। प्रियंका और निक ने अभी तक शादी की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 
 
मीडिया में निक-प्रियंका की शाही शादी से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ रही हैं। निक के परिवालवाले भारत आ चुके हैं। हाल ही में प्रियंका ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों को डिनर पार्टी भी दी थी। 
अगला लेख
मजा आएगा यह चुटकुला पढ़कर : पति का अतीत बता दीजिए