• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonas bought their dream house cost rs 100 crore
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (11:16 IST)

शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खरीदा अपना ड्रीम हाउस!

शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खरीदा अपना ड्रीम हाउस! - priyanka chopra and nick jonas bought their dream house cost rs 100 crore
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक दिसंबर को एक साल हो जाएगा। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में हिन्दू और क्रिश्चियन रिवाज से शादी की थी। काफी समय से चर्चा थी कि ये कपल अपने लिए एक ड्रीम हाउस की तलाश में हैं।

अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तलाश खत्म हो गई है। खबर के अनुसार, प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस के नजदीक बसे शहर एनचीनो में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 144 करोड़ रुपए है जोकि 2000 स्क्वायर फीट की है। 
 
रिपोर्टस की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के ये शानदार घर 11 बेडरूम का होगा। जिसमें ऊंची छतें और एक अच्छा खासा आउटडोर स्पेस मौजूद होगा।

खबर तो ये भी है कि प्रियंका की जेठ-जेठानी यानी जो जोनस और सोफी टर्नर ने उनके पास एक जगह खरीदी है। उनकी ये जगह 1500 स्क्वायर फीट की है और इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है। 
 
इस समय प्रियंका चोपड़ा भारत में आई हुई है। वो अपनी आगामी फिल्म 'व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ये जानकरी अपने फैंस को दी थी कि वो दिल्ली में है।
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान ने शुरू की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग!