1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pragya jaiswal will be seen with salman khan in main chala song

प्रज्ञा जायसवाल के साथ 'मैं चला' गाने में नजर आएंगे सलमान खान, यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने दी आवाज

Pragya Jaiswal
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक खास प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार से हाथ मिलाया है। सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज मिलकर सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' लेकर आ रहे हैं। इस गाने में सलमान, प्रज्ञा जायसवाल के साथ नजर आएंगे। 

 
वहीं, इस गाना के जरिए यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा भी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। 'मैं चला' एक रोमांटिक गाना है। शबीना खान और गिफ्टी ने इस गाने का निर्देशन किया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और इसे कम्पोज भी किया है। यह गाना 22 जनवरी को टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
 
गाने को लेकर गुरु रंधावा ने कहा, यूलिया वंतूर के साथ जुगलबंदी करके मैं बहुत उत्साहित हूं। यूलिया जबरदस्त कलाकार हैं, साथ ही गर्मजोशी से भरी इंसान हैं। उनकी आवाज अलग है और गाने को वो अलग ही स्तर पर ले गई हैं।
 
यूलिया ने कहा, मैं चला एक ऐसा गाना है, जिसे बहुत प्यार से लिखा गया है और इसमें जज्बात भरे हुए हैं। हम लोगों ने इसमें अपना दिल उड़ेल दिया है, उम्मीद है कि लोगों की रुह को गाना छुएगा।
 
अगला लेख
साल 2022 में बहुत बिजी हैं मनोज बाजपेयी, नई स्क्रिप्ट पढ़ना किया बंद