sundarkand
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Prabhas, Mandira Bedi, saaho, Shraddha Kapoor

प्रभास की 'साहो' 3 में विलेनों का साथ देंगी ये 'खलनायिका'

प्रभास
'बाहुबली' फेम प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' की खबरें अभी काफी चर्चा में हैं। साहो में मुख्य कलाकारों के तौर पर प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। सुनने में यह आया है कि एक और एक्ट्रेस इस फिल्म में काम करेंगी लेकिन विलेन के रूप में। 
 
फिल्म में पहले से ही 3 विलेन चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश रहेंगे। अब इन्हें जॉइन करने आ रही हैं मंदिरा बेदी जिनका फिल्म में नाम 'कल्कि' होगा। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है और मंदिरा भी जैकी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। 
 
यह फिल्म 'साहो' प्रभास की बाहुबली के बाद अगली फिल्म है और श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म से अपने तेलुगु सिनेमा की शुरुआत कर रही हैं। 'साहो' 3 भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
निधि अग्रवाल के गोआ के बिकिनी में फोटो