प्रभास की आदिपुरुष का दूसरा गाना 'राम सिया राम' हुआ रिलीज
Ram Siya Ram Song: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद 'आदिपुरुष' का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज किया गया था, इस गाने ने भी रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था।
अब आदिपुरुष का दूसरा गाना 'राम सिया राम' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखा है और सचेत–परंपरा ने गाया है। गाने में भगवान राम की भूमिका में प्रभास और माता जानकी की भूमिका में कृति सेनन ने दर्शकों का दिल जीत लिया हैं।
'राम सिया राम' गाने को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया हैं। यह गाना भी रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। गाने के हिंदी वर्जन को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास-कृति सेनन के अलावा सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त गजानन नागे नजर आएंगे। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है। जिसमें प्रभास मर्यादा पुरूषोत्तम राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें