गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Malaika Arora shares semi nude photo of her boyfriend Arjun Kapoor
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 29 मई 2023 (11:25 IST)

मलाइका अरोरा ने शेयर की बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की प्राइवेट फोटो, बोलीं- मेरा लेजी ब्वॉय...

मलाइका अरोरा ने शेयर की बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की प्राइवेट फोटो, बोलीं- मेरा लेजी ब्वॉय... | Malaika Arora shares semi nude photo of her boyfriend Arjun Kapoor
arjun kapoor semi nude photo: मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल में मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
 
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अर्जुन कपूर की मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन सोफे पर बैठे अंगड़ाई लेते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं है। अर्जुन ने अपनी गोद में सिर्फ एक कुशन रखा हुआ है। 
 
तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, 'मेरा लेजी ब्वॉय।' इस तस्वीर को मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड को टैग भी किया है। वहीं अर्जुन ने मलाइका के इस पोस्ट को अपनी स्टोरी में व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है। 
 
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। हालांकि दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में रहती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
कान फिल्म फेस्टिवल: फिल्म 'जोन ऑफ इंटरेस्ट' को ग्रां प्री अवॉर्ड और 'एनाटोमी ऑफ फॉल' को पाम डी'ओर अवॉर्ड मिला