1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas adipurush will release on 11 august 2022 clash with akshay kumar raksha bandhan

2022 की बड़ी टक्कर, प्रभास और अक्षय कुमार की फिल्म होगी आमने-सामने

prabhas
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेलने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में भी सिनेमाघर दोबारा खोलने का ऐलान हो चुका है। 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद से कई बिग बजट फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो रहा है। 

 
वहीं बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में टकराने भी वाली है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कई अपकमिंग फिल्मों सूर्यवंशी, रक्षाबंधन और बच्चन पांडे की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। वहीं अब साउथ स्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
 
वहीं आदिपुरुष की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों को पर्दे पर अक्षय कुमार और प्रभास के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। फिल्म आदिपुरुष स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।
 
स्वतंत्रता दिवस सप्ताह होने की वजह से फिल्म निर्माता इसका लाभ उठाना चाहते हैं। दोनों फिल्मों का बजट काफी बड़ा है। आदिपुरुष का बजट 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं रक्षाबंधन का बजट भी करोड़ों में बताया जा रहा है। 
 
आदिपुरुष में प्रभास के साथ सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह लीड रोल में हैं। ये फिल्म हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर अहम किरदार में हैं।
 
रक्षा बंधन और आदिपुरुष साल 2022 की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस क्लैश में से एक होने वाली है। ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम से प्रेरित किरदार में नजर आएंगे। 
 
अगला लेख
विश्व पर्यटन दिवस : क्या है इस बार की थीम, क्या है महत्व