1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khatron ke khiladi 11 winner arjun bijlani bags the trophy

'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर बने अर्जुन बिजलानी, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपए

Khatron Ke Khiladi 11
स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को अपना विनर मिल चुका है। इस शो का ग्रैंड फिनाले रविवार को ऑन एयर हुआ। अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अर्जुन बिजलानी को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए और एक शानदार कार ईनाम में मिली।

 
विशाल ने टास्क अबोर्ट कर दिया था जिसके बाद अर्जुन और दिव्यांका के बीच टक्कर थी। इस टास्क में दिव्यांका को हराकर अर्जुन ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दिव्यांका त्रिपाठी शो की पहली रनर अप रहीं। वहीं विशाल आदित्य सिंह सेकेंड रनर अप रहे। 
 
शो जितने के बाद अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन शो में हमारा सफर सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है हम सभी ने खतरों के खिलाड़ी 11 में मजे किए और सच कहूं तो विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विनर्स हैं।'
 
अर्जुन बिजलानी की तारीफ खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा अपना टास्क शांति से कम्प्लीट करते हैं वो ना हड़बड़ी मचाते हैं ना ही जीतने के बाद दिखावा करते हैं। वह टास्क खत्म करते हैं और वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं। हर बार उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
 
 
अगला लेख
देश के सबसे खूबसूरत 10 वाटरफॉल, मॉनसून में बनाएं घूमने का प्लान