1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. did rakul preet singh undergo lip surgery get troll

क्या रकुल प्रीत सिंह ने करा ली प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर देख यूजर्स कर रहे ट्रोल

Rakul Preet Singh
रकुल प्रीत सिंह साउथ के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। रकुल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह फैंस के साथ अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रकुल प्रीत ने अपनी एक तस्वीर शेयर कि है जिसके बाद यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं‍ कि क्या उन्होंने सर्जरी करवा ली है। 

 
इस तस्वीर में उनके बदले हुए लुक को देखकर लोग हैरान हो गए हैं और उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। इस तस्वीर में उनके नैन-नक्श पहले से एकदम बदले नजर आ रहे हैं। कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा, ये है कौन? वहीं दूसरे ने लिखा है, ये क्या इन्होंने भी प्लास्टिक सर्जरी करवा ली, यार ये बॉलीवुड वालों को हो क्या गया है? अच्छे भले चेहरे की वाट लगा दी।
 
बता दें कि रकुल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना इंडिया में हिस्सा लिया था। वह जल्द ही फिल्म 'डॉक्टर जी' और 'अटैक' में दिखेंगी।
 
अगला लेख
फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं : यह जोक कमाल का है