1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh starrer 83 will release on christmas 2021 in theatres

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 83

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म बीते साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज अब तक अटकी हुई थी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 
वहीं अब महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने के साथ फिल्म 83 की रिलीज की जानकारी भी सामने आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी हैं। इस तस्वीर को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने टीम के सदस्यों के साथ जीत की खुशी मनाते दिख रहे हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये वक्त है क्रिकेट विश्वकप का। 83 इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आ रही है। हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।'
 
फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये रणवीर सिंह की पहली पैन इंडिया फिल्म होने वाली है जिसको मेकर्स ने पांच भाषाओं में रिलीज करेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
 
फिल्म में साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, एम्मी विर्क, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, आर बद्री, जतिन सरना, जिवा, आदिनाथ कोठारे, साकिब सलीम, दिनकर शर्मा, निशांत शर्मा, निशांत दहिया भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। 
अगला लेख
क्या आपने पहचाना यह बॉलीवुड एक्ट्रेस कौन हैं? अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा रहती हैं सुर्खियों में