सम्बंधित जानकारी
- पठान फिल्म समीक्षा: शाहरुख के स्टाइलिश एक्शन और दीपिका के ग्लैमर के रंग से सराबोर पठान
- पठान की सफलता से बायकॉट बॉलीवुड गैंग की कटी नाक, ऐसा चखा स्वाद लंबे समय तक रहेगा याद
- पठान एक फिल्म हो सकती है, गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्रीराम
- पठान का बनेगा सीक्वल, फिल्म के अंत में मिलता है इशारा
- पठान में सलमान खान की एंट्री वाले सीन ने उड़ाए होश, शाहरुख से ज्यादा मिली तालियां
तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पठान की सुनामी जारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 313 करोड़ रुपये | Pathaan Indian and worldwide box office collection
बॉक्स ऑफिस पर पठान ने ऐतिहासिक शुरुआत की थी और तीसरे दिन भी इस फिल्म की सुनामी जारी है। फिल्म को ऐसी सफलता मिल रही है जो कभी सोची नहीं गई थी। फिल्म ने तीसरे दिन 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चौंकाया है। इसके पहले पहले दिन 55 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीन दिन में पठान के हिंदी वर्जन ने भारत में 161 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
फिल्म को भारत में हर जगह सफलता मिली है और इस वजह से स्क्रीन काउंट और शो की संख्या बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि यह फिल्म इसी रफ्तार से प्रदर्शन करती रही तो चौथे दिन 200 करोड़ और पांचवें दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पठान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो 3 दिन में इस मूवी ने 313 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ओपनिंग वीकेंड में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पठान पहली हिंदी फिल्म है साथ ही वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ तक पहुंचने वाली यह सबसे तेज मूवी है।
पठान के जरिये शाहरुख खान ने चार वर्षों बाद बिग स्क्रीन पर वापसी की है और दर्शकों ने उनका भरपूर स्वागत किया है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं। निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
