1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pankaj tripathi used to do panditai before coming to films

फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi
पंकज त्रिपाठी ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पंकज त्रिपाठी कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

 
वहीं अब एक न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एक्टिंग में आने से पहले वह क्या काम करते थे। पंकज त्रिपाठी ने इंडिया टूडे के एक कॉन्क्लेव में बताया कि वह एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले पंडिताई करते थे। खास बात ये है कि ये पंडिताई वह सिर्फ पहलवानों के लिए करते थे।
 
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह बहुत ही कम कर्मकाण्ड की गतिविधि में शामिल हुए। एक बार वह बुजुर्ग महिला के घर गए। जिनके 6 दामाद थे। ये सभी सिनेमाघर में काम किया करते थे। जहां उन्होंने पूजा-पाठ करवाई। पूजा करवाने के बाद वह घर जाने लगे तो दक्षिणा की बात की। उस दरम्यान पंकज की उम्र महज 14 साल थी और वह 10वीं क्लास में पढ़ते थे।
 
पंकज ने बताया कि पूजा करवाने वाले लंबे-चौड़े पहलवान थे। उन्होंने पूछा कि आपको दक्षिणा में क्या दें, आप तो नौजवान हैं। हम लोग गोपालगंज के तीन अलग-अलग सिनेमाघर के दरबान हैं। आप कभी फिल्म देखने आइए, आपके लिए टिकट फ्री। इसके बाद पंकज त्रिपाठी सिनेमाघर में जाने लगे और उनका रुझान फिल्मों की तरफ हो गया।
 
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें स्त्री, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बरेली की बर्फी, न्यूटन, मसान, फुकरे, निल बट्टे सन्नाटा, लुका छुपी आदि शामिल हैं। हाल ही में वह कृति सेनन के साथ फिल्म 'मिमी' में नजर आए थे।
 
अगला लेख
फैंस का इंतजार हुआ खत्म, सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज डेट आई सामने