1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. oscars 2020 a r rahmans jai ho original song montage

Oscar 2020 में बढ़ा भारत का मान, स्टेज पर गूंजा एआर रहमान का गाना 'जय हो'

Oscar Award 2020
सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवार्ड ऑस्कर जो दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। सिनेमा से जुड़े लगभग सभी कलाकार इस अवार्ड को जीतने की चाहते रखते हैं। ऑस्कर अवॉर्ड 2020 का आयोजन लॉस एंजेलेस शहर के डॉल्बी थियेटर में हो गया है। इस साल भले ही भारत ऑस्कर में अपनी जगह न बना पाया हो, लेकिन फिर भी ऑस्कर 2020 में भारत का मान बढ़ गया है।

दरअसल, अवॉर्ड समारोह में जब विजेताओं के नामों की घोषणा हो रही थी उस दौरान उन गानों का मोंटाज चलाया गया जो पहले ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं। इस मोंटाज में साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का फेमस गाना 'जय हो' शामिल था।

2009 में भारतीय संगीतकार एआर रहमान को उनके गीत 'जय हो' के लिए दो ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। वहीं अब एक बार फिर से इस गाने ने भारत का मान दुनिया भर में बढ़ा दिया ह। ऑस्कर 2020 में इस गाने को अलग तरह से सम्मानित किया गया, जिसके कारण अब एक बार फिर से पूरी दुनिया में भारतीय संगीत की वाहवाही हो रही है।
 
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 में दक्षिण कोरिया की फिल्म पैरासाइट ने 4 अवॉर्ड्स जीतने के साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके अलावा ब्रैड पिट और लॉरा डर्न जैसे अनुभवी एक्टर्स अपना पहला ऑस्कर जीतने में भी कामयाब रहे।
 
अगला लेख
जानें ‘सत्यमेव जयते 2’ में ट्रिपल रोल निभाने पर क्या बोले जॉन अब्राहम