1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Know what John Abraham said on reports of playing triple role in Satyamev Jayate 2

जानें ‘सत्यमेव जयते 2’ में ट्रिपल रोल निभाने पर क्या बोले जॉन अब्राहम

Satyamev Jayate 2
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर ‘सत्यमेव जयते 2’ में हैरतअंगेज एक्शन करते हुए नजर आएंगे। मिलाप झवेरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जॉन अब्राहम सामाजिक मुद्दे को उठाते हुए नजर आएंगे। पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी जॉन, ‘सत्यमेव जयते 2’ में ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। अब इस खबर पर जॉन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।



‘सत्यमेव जयते 2’ में ट्रिपल रोल निभाने के बारे में जब जॉन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मिलाप फिल्म के लिए किरदार विकसित कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि जॉन उन्हीं में से एक भूमिका को निभाएं। इसी के साथ ‘बटला हाउस’ एक्टर ने कहा कि फिलहाल वह अभी अपने किरदार के बारे में कुछ नहीं कह सकते।



यह फिल्म 2018 में आई ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। इस फिल्म में जॉन के अपोजिट भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी। दिव्या अपनी पिछली फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के 16 साल बाद किसी फिल्म में मुख्य भूमिका में अपनी वापसी कर रही हैं।
 

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित ‘सत्यमेव जयते 2’ इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।
अगला लेख
सनी लियोनी को किया गया 3 अवॉर्ड्स से सम्मानित, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी