1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. emraan hashmi first look from the film mumbai saga released

फिल्म 'मुंबई सागा' से सामने आया इमरान हाशमी का लुक, निभाएंगे यह किरदार

Film Mumbai Saga
निर्देशक संजय गुप्ता अपनी नई फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को इसी साल रिलीज़ किया जाएगा।

 
कुछ समय फिल्म से जॉन अब्राहम का लुक शेयर किया था। जॉन इस फिल्म में गैंगस्टर के किरदार में है। अब फिल्म के एक और अहम किरदार इमरान हाशमी का लुक शेयर किया गया है। फिल्म में इमरान एनकाउंटर स्पेशलिस्टी की भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स ने उनका पुलिस वाला लुक ही जारी किया है।
 
संजय गुप्ता ने ट्विटर पर इमरान का लुक शेयर करते हुए लिखा, मुंबई सागा की टीम इस बात को लेकर परेशान थी कि इमरान हाशमी का लुक कैसा होगा। उन्हें खतरनाक पुलिस वाले के रूप में दिखाया गया है। जरा आप भी देखिए कि किस स्टाइल में उन्हें दिखाया गया है।
इमरान हाशमी ने इस फ़िल्म के बारे में बताया, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के बाद शोएब खान से मिलते जुलते कई किरदारों के ऑफर मैंने ठुकरा दिए थे। शायद, मैं संजय की फिल्म का इंतजार कर रहा था। लेकिन जब संजय ने मुझे पुलिस का रोल ऑफर किया, तो मैं थोड़ा-सा चौंक गया। वहीं, इमरान का कहना है कि वह कुछ समय से गैंगस्टर के इतर कुछ रोल का इंतजार कर रहे थे।

इमरान ने इससे पहले नेगेटिव या ग्रे शेड्स किरदार ही निभाए हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म उंगली में एक इंस्पेक्टर का रोल निभाया था लेकिन वो कैरेक्टर भी काफी हद तक इमरान की ऑनस्क्रीन इमेज से ही मेल खाता हुआ एक कैरेक्टर था।
 
मुंबई सागा एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। 1980 और 1990 के दौर पर बनी इस फिल्म में कई सीन्स सच्ची घटनाओं पर आधारित होंगे। संजय गुप्ता अपनी मल्टीस्टारर गैंग्स्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कांटे, मुसाफिर, शूटआउट एट वडाला और शूटआउट एट लोखंडवाला, जिंदा जैसी कई गैंगस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है।
अगला लेख
शाहरुख-सलमान को पछाड़ 2019 की सबसे बड़ी ब्रांड आइकॉन में से एक बनीं दीपिका पादुकोण