1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nyasa Devgn drinking wine photo went viral

न्यासा देवगन जाम छलकाती आईं नजर, लोगों ने किया ट्रोल | Nyasa Devgn drinking wine photo went viral

Nyasa Devgn
लगता है कुछ लोगों का दिन भर एक ही काम है, ट्रोल करना। सेलिब्रिटी उनके निशाने पर रहते हैं। सारी अच्छाइयों की उम्मीद वे इनसे ही करते हैं। कपड़ों से लेकर तो मेकअप और वजन तक को लेकर ये ट्रोल करते रहते हैं। इस बार इनके निशाने पर आई हैं अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन। 
 
न्यासा का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी दोस्त के साथ हैं। हाथ में वाइन ग्लास है और न्यासा की ये अदा लोगों को पसंद नहीं आ रही है। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं। हालांकि न्यासा के फैंस को इसमें कोई बुराई नजर नहीं आ रही है। वे तारीफ कर रहे हैं। उन्हें प्यारी बता रहे हैं। 
 
दूसरी ओर ट्रोल करने वाले न्यासा से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि कम उम्र में ये सब नहीं करना चाहिए। कुछ इसे बड़े लोगों का शौक बता रहे हैं। 
 
न्यासा इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं। हाल ही में अजय देवगन से पूछा गया था कि क्या न्यासा अपने माता-पिता की तरह फिल्मों में अभिनय करेंगी? तो अजय ने कहा कि न्यासा अभी छोटी है। पढ़ाई कर रही है। कुछ दिनों बाद ही पता चलेगा कि वे क्या चाहती हैं। 
अगला लेख
राखी सावंत को 'आदिवासी लुक' बताना पड़ा महंगा, हो सकती है गिरफ्तारी