• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nusrat jahan second marriage in trouble yash dasgupta unfollowed her on instagram
Last Modified: सोमवार, 26 मई 2025 (13:12 IST)

पहली शादी को अमान्य बताकर नुसरत जहां ने रचाई थी यश दासगुप्ता संग शादी, अब आई रिश्ते में दरार!

Nusrat Jahan
बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेाशा सुर्खियों में रहती हैं। नुसरत जहां ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन संग शादी रचाई थी। हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस ने निखिल संग अपनी शादी को अमान्य बताया था। 
 
इसके बाद नुसरत जहां का एक्टर यश दासगुप्ता संग नाम जुड़ गया। नुसरत 2021 में एक बच्चे की मां भी बनी। बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता दर्ज है, जो यश का असली नाम है। इससे कंफर्म हो गया कि नुसरत यश संग शादी रचा चुकी हैं। 
 
अब खबरें आ रही है कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही है। यश ने सोशल मीडिया पर नुसरत को अनफॉलो कर दिया है। नुसरत और यश की शादी टूटने की कगार पर है। 
 
एबीपी बंग्ला की रिपोर्ट के अनुसार यश ने इंस्टाग्राम पर नुसरत को अनफॉलो कर दिया है। बीत दिनों यश और नुसरत को साथ में एक रैंप वॉक करना था। लेकिन यश रैंप वॉक के लिए भी नहीं पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि या की एक बार फिर अपनी एक्स पूनम संग नजदीकियां बढ़ गई है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार यश की एक्स संग नजदीकियां नुसरत को ये बर्दाश्त नहीं हो रहर है। दोनों के बीच काफी ईश्यूज चल रहे हैं। यही कारण है कि यश ने नुसरत को अनफॉलो कर दिया है। 
 
ये भी पढ़ें
78वें कान फिल्म समारोह में जफर पनाही ने जीता पाल्मा डोर अवॉर्ड, ईरान की जनता को किया समर्पित