1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mukul dev died at age of 54 he was in icu for a week

मुकुल देव की मौत से परिवार को लगा गहरा सदमा, हफ्तेभर से ICU में थे भर्ती

Reason for Mukul Dev's death
बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मुकुल देव का 24 मई को निधन हो गया। 54 साल के मुकुल देव के निधन से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है। मुकुल के दोस्त विंदू दारा सिंह ने बताया था कि वह अकेलेपन से परेशान थे और उनका वजन भी बढ़ गया था। 
 
वहीं अब मुकुल के बढ़े भाई राहुल देव की पार्टनर मुग्धा गोडसे ने बताया कि मुकुल के जाने के बाद उनका परिवार बेहद सदमे में हैं। मुग्धा ने बताया कि वह हफ्तेभर से आईसीयू में भर्ती थे। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए मुग्धा ने कहा, हम अभी भी शॉक में हैं। वो हफ्तेभर से आईसीयू में थे और हेल्थ से जुड़ी बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। और अंत में वो नहीं रहे। हममें से किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा। 
 
बता दें कि मुकुल देव की शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि उनकी पत्नी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि मुकुल 2005 में अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। उनकी एक्स वाइफ का नाम शिल्पा है वहीं बेटी का नाम सिया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रीति जिंटा ने शहीदों के परिवारों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए इतने करोड़ रुपए