1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. not aditya roy kapur emraan hashmi was the first choice for aashiqui 2

'आशिकी 2' के लिए आदित्य रॉय कपूर नहीं यह एक्टर था पहली पसंद

Film Aashiqui 2
aashiqui 2: साल 2013 में रिलीज हुई 'आशिकी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' का सीक्वल थी।
 
'आशिकी 2' से आदित्य रॉय कपूर के करियर में नया मोड़ आ गया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 109 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहली फिल्म की तरह इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर पहली पसंद नहीं थे।
 
'आशिकी 2' के लिए इमरान हाशमी मेकर्स की पहली पसंद थे। इस बात का खुलासा खुद इमरान हाशमी ने किया है। पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान, इमरान हाशमी ने कहा, मोहित ने आशिकी 2 के लिए सबसे पहले मुझसे संपर्क किया और मैंने इस मूवी की कहानी सुनी और मुझे लगा कि ये किसी नए एक्टर के लिए सही रहेगा। 
 
इमरान ने कहा, कुछ ऐसे कलाकार जिनकी पहचान लोगों के बीच कम है और फिल्म के हिसाब से एक नई जोड़ी इसके लिए एक दम फिट रहेगी। मुझे उन फिल्मों का कभी पछतावा नहीं है जो मैंने नहीं कीं। शुरुआत में वे मेरे लिए कभी बने ही नहीं थे।
 
बता दें कि मोहित सूरी के साथ इमरान हाशमी ने 6 फिल्मों में काम किया है, जिसमें जहर, कलयुग, आवारापन, राज द मिस्ट्री, क्रुक और मर्डर 2 शामिल है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रामगोपाल वर्मा को लगा तेलंगाना हाईकोर्ट से झटका, फिल्म 'व्यूहम' की रिलीज पर लगाई रोक