कैप्टन विजयकांत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थलापति विजय पर हुआ हमला, एक्टर को फेंककर मारी चप्पल
Thalapathy Vijay viral video: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और राजनेता कैप्टन विजयकांत का बीते दिनों कोरोना की वजह से निधन हो गया था। एक्टर का अंतिम संस्कार शुक्रवर को किया गया। विजयकांत के अंतिम दर्शन करने कई हस्तियां पहुंचीं, जिनमें थलापति विजय भी शामिल थे।
हालांकि, विजयकांत के अंतिम संस्कार के समय किसी अनजान शख्स ने थलापति विजय के साथ बदसलूकी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विजयकांत के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़ में से किसी ने थलापति को चप्पल फेककर मार दी।
This is unwanted things at funeral. pic.twitter.com/DQANBcToSB
— (@TrollJokarVijay) December 28, 2023
वीडियो में दिख रहा है थलापति विजय भीड़ और सुक्षाकर्मियों से घिरे हुए विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए जा रहे हैं। कैप्टन विजयकांत को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने दिवंगत एक्टर के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। जैसे ही वह बाहर निकले, अभिनेता को भीड़ ने घेर लिया।
We #Ajith fans strongly condemneding this disrespect behaviour to vijay . whoever it may be, we should respect when they came to our place.
— AK (@iam_K_A) December 29, 2023
Throwing slipper to @actorvijay is totally not acceptable
Stay strong #Vijay #RIPCaptainVijayakanth pic.twitter.com/dVg9RjC7Yy
इस दौरान किसी ने विजय पर चप्पल फेंक दी। विजय इस हमले से बचने में सफल रहे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद पुलिस ने विजय को वहां से निकलने में मदद की। इस मामले में थलापति विजय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि थलापति विजय और विजयकांत ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। विजयकांत ने फिल्म 'सेंथूरापंडी' में विजय के भाई की भूमिका निभाई थी। इससे पहले विजयकांत ने थलापति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर की साथ भी 17 फिल्मों में काम किया था। थलापति विजय एक्टर विजयकांत को अपना मेंटॉर भी मानते थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

