1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Koffee With Karan 8 sharmila tagore broke silence on bikini scene

शर्मिला टैगोर के बिकिनी सीन पर संसद में मचा था बवाल, घर के बाहर से हटवाए थे पोस्टर

Sharmila Tagore
Sharmila Tagore on Bikini Scene : शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा रहीं हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह अपनी फिल्मों के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। शर्मिला टैगोर इंडस्ट्री की उन गिनी चुनी अदाकारा में से एक हैं जिन्होंने 60-70 के दशक में पर्दे पर बोल्ड सीन दिए।
 
शर्मिला टैगोर ने 1967 में रिलीज फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' के एक सीन के लिए बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया था। शर्मिला की बिकिनी को लेकर देश की संसद में भी सवाल उठ गए थे। हाल ही में शर्मिला ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में इसपर बात की है। 
 
करण जौहर ने शर्मिला से उनके इस बिकिनी शूट के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, फोटोग्राफर थोड़ा चिंतित था। मैंने बस सोचा कि मैं बहुत अच्छी लग रही हूं। बाद में मुझे वास्तव में दुख हुआ, क्योंकि हर किसी ने इस पर इस तरह से बात की कि मैं लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही थी। जबकि मुझे ऐसा नहीं लगा था।'
 
शर्मिला ने कहा, जब यह 'फिल्मफेयर' (मैगजीन) में आया, मैं लंदन में थी इसलिए मुझे तब तक पता नहीं था, जब तक शक्ति सामंत ने मुझे फोन नहीं किया और कहा, 'क्या तुम जल्दी वापस आओगी? यहां बहुत खराब चीजें हो रही हैं।' उन्होंने मुझे कहा, 'अगर आप लोगों की नजरों में रहना चाहती हैं, तो उसके लिए यह जरूरी नहीं है।' मैं अकेली रहती थी और इस सब से बहुत परेशान थी। मैंने जो सोचा था उसके बिल्कुल विपरीत हुआ। 
 
शर्मिला टैगौर ने संसद हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा, संसद में प्रश्न पूछे गए। यह मेरे लिए अच्छा नहीं था, लेकिन मैंने सीखा। इसके बाद मैंने 'आराधना' फिल्म को चुना। यह हमारे समय की 'आरआरआर' थी।
 
शर्मिला ने यह भी बताया कि एक रात उन्होंने अपने ड्राइवर को घर के पास लगे फिल्म का एक पोस्टर हटाने के लिए कहा क्योंकि उनकी सास शहर आ रही थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनुपमा सोलंकी ने बताया साल 2024 का अपना प्लान, बोलीं- बहुत बिजी रहने वाली हूं...