1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Dunki and salaar box office colletion

प्रभास की सलार और शाहरुख की डंकी में कौन है आगे?

Dunki box office collection
इस बार क्रिसमस वाले सप्ताह में शाहरुख खान की 'डंकी' और साउथ के स्टार प्रभास की फिल्म 'सलार' में मुकाबला था। 21 को डंकी और 22 को सलार रिलीज हुई। शाहरुख और प्रभास के फैंस में इस बात को लेकर होड़ थी कि मुकाबला कौन जीतेगा। 


 
हिंदी बेल्ट में डंकी आगे 
बात करते हैं हिंदी बेल्ट की। शाहरुख खान यहां के किंग है। उनकी फिल्म डंकी ने अब तक 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। दूसरी ओर सलार का हिंदी वर्जन अब तक 90 करोड़ का कलेक्शन कर चुका है। लिहाजा यहां पर सलार के मुकाबले डंकी बहुत आगे है और डंकी को पकड़ना सलार के लिए मुश्किल है। 


 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सलार आगे 
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो सलार ने यहां पर डंकी को मीलों पीछे छोड़ रखा है। सलार के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के पार हो चुके हैं और कई रिकॉर्ड बन गए हैं। दूसरी ओर डंकी के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 300 करोड़ पार कर चुके हैं। डंकी के लिए सलार से आगे निकलना मुश्किल है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, राजनीति में भी आजमाया हाथ