1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar reaction shikhar dhawan emotional post on son birthday

बेटे जोरावर के लिए शिखर धवन ने लिखा भावुक पोस्ट, अक्षय कुमार बोले- इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं...

Shikhar Dhawan Emotional Post
Akshay Kumar on Shikhar Dhawan Post: क्रिकेटर शिखर धवन इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शिखर धवन की पर्सनल लाइफ मे कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ है। पत्नी से अलग होने के बाद से शिखर अपने बेटे जोरावर से एक साल से नहीं मिल पाए हैं।
 
हाल ही में‍ शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। शिखर ने लिखा था, तुम्हें व्यक्तिगत रूप से देखे हुए एक साल हो गया है, और अब लगभग तीन महीने से, मुझे हर जगह ब्लॉक कर दिया गया है, इसलिए तुम्हे मेरे बेटे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देने के लिए वहीं तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं।
 
शिखर धवन ने लिखा, भले ही मैं आपसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाता, फिर भी मैं टेलीपैथी के जरिए आपसे जुड़ता हूं। मुझे तुम पर गर्व है, और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बढ़ रहे हो।
 
शिखर धवन की इस इमोशनल पोस्ट पर कई सेलेब्स रिएक्ट कर रहे है। अक्षय कुमार भी शिखर धवन की पोस्ट पढ़कर इमोशनल हो गए हैं। अक्षय कुमार ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'वास्तव में इस पोस्ट को देखकर मैं भावुक हो गया हूं। एक पिता के रूप में, मैं जानता हूं कि अपने बच्चे को न देख पाने या न मिल पाने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है। हौसला रख शिखर...हममें से लाखों लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्द ही अपने बेटे से मिलें। भगवान भला करे।'
 
शिखर धवन ने अक्षय कुमार के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद पाजी।' 
 
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां और वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अरबाज खान के बाद मलाइका अरोरा भी 2024 में रचाएंगी दूसरी शादी!