1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora ready for second marriage after arbaaz khan

अरबाज खान के बाद मलाइका अरोरा भी 2024 में रचाएंगी दूसरी शादी! | malaika arora ready for second marriage after arbaaz khan

Arbaaz Khan will marry for the second time
malaika arora on second marriage: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई है। इससे पहले अरबाज ने मलाइका संग शादी की थी। हालांकि 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद अरबाज ने काफी समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था। वहीं मलाइका भी बीते काफी समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। 
 
अरबाज खान की शादी के बाद मलाइका अरोरा की भी शादी को लेकर चर्चा होने लगी है। इसी बीच मलाइका ने अपनी शादी को लेकर हिंट दिया है। वह इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर आगामी एपिसोड का एक टीजर जारी किया है। 
 
इस टीजर में फराह खान मलाइका से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछते दिख रही हैं। जब फराह ने मलाइका से उनके 2024 में शादी करने की संभावना के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने मजाकिया जवाब दिया। 
 
मलाइका ने कहा, 'अगर कोई है तो मैं 100 प्रतिशत उससे शादी करूंगी। मतलब कोई पूछे शादी के लिए तो मैं कर लूंगी।' इस पर जब फराह ने कहा, 'कोई भी पूछेगा तो आप कर लोगी?' मलाइका ने फिर से कहा, 'हां कर लूंगी।'
 
भले ही मलाइका ने डायरेक्ट कुछ न बोला हो, लेकिन बातों-बातों में उन्होंने अपनी शादी का हिंट दे दिया है। मलाइका और अर्जुन कपूर काफी समय से रिश्ते में हैं। अक्सर दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आती रहती है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बेटे जोरावर के लिए शिखर धवन ने लिखा भावुक पोस्ट, अक्षय कुमार बोले- इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं...