रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nora fatehi celebrates having 30 million followers on instagram
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (17:12 IST)

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया - nora fatehi celebrates having 30 million followers on instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नोरा फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वही अब नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपने 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं।

 
इसके लिए नोरा ने अपने फैंस का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। नोरा फतेही ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह टाइगर प्रिंट कलर का कोल्ड शोल्डल क्रॉप टॉप और साथ ही हाई थाई स्लिट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, '30 मिलियन पूरे हुए, आपके इस प्यार का शुक्रिया।' नोरा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। 
 
नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज