1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nick Jonas hints at starting a family business with Priyanka Chopra

निक जोनस ने दिए संकेत, शुरू करेंगे पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘फैमिली बिजनस’

Priyanka Chopra
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की जोड़ी पूरी दुनिया में काफी चर्चित है। प्रियंका और निक मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। दोनों अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन लॉकडाउन फेज में कपल को एक साथ समय बिताने का बहुत मौका मिला। हाल ही में निक ने प्रियंका के साथ बिताए क्वारंटीन टाइम के बारे में बात करते हुए उनके साथ फैमिली बिजनस शुरू करने के संकेत दिए।



लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो स्‍टार कपल ने लॉकडाउन के टाइम में न केवल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया बल्कि दोनों ने प्रॉडक्‍टिव काम भी किया है। निक ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा, ‘हम असल में एक साथ कई चीजों पर काम कर रहे हैं। यह एक तरह से फैमिली बिजनस है।’



प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनास के लिए दूसरी बार करवा चौथ का व्रत रखा था। लाल साड़ी में पूजा की थाली थामे हुए प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।



प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 में इंटरनेशनल सिंगर निक जोनास से शादी की थी। निक, प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
अगला लेख
'कुन फाया कुन' में नजर आएंगी हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की जोड़ी, मजेदार अंदाज में हुआ फिल्म का ऐलान