• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. harshvardhan rane and sanjeeda shaikh to star in kun faya kun
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 नवंबर 2020 (18:55 IST)

'कुन फाया कुन' में नजर आएगी हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की जोड़ी, मजेदार अंदाज में हुआ फिल्म का ऐलान

'कुन फाया कुन' में नजर आएगी हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की जोड़ी, मजेदार अंदाज में हुआ फिल्म का ऐलान - harshvardhan rane and sanjeeda shaikh to star in kun faya kun
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक कुशान नंदी अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जल्द ही वह 'कुन फाया कुन' नाम से नई फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे की जोड़ी नजर आने वाली है।

 
कुशान ने अपनी इस फिल्म का ऐलान एक वीडियो पोस्ट करते हुए मजेदार अंदाज में किया है। 2 मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में हर्षवर्धन और संजीदा को देखा जा रहा है। दोनों के हाथ में फिल्म की स्क्रिप्ट है और वह इसके शीर्षक का ऐलान करते हुए दिख रहे हैं।
इसके बाद संजीदा डायरेक्टर कुशान से पूछती है कि क्या किसी को 'कुन फाया कुन' का मतलब भी समझ आएगा? इस पर हर्षवर्धन उन्हें बताते हैं कि इसका मतलब 'हो जा या हो गया' है। दोनों फिल्म की शैली पर भी चर्चा करते हैं। 
 
कुशान ने वीडियो पोस्ट करते हुए यह भी बताया कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग बिना कोई देरी किए कल से ही शुरू करने जा रहे हैं।
 
कुशान नंदी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नईम ए सिद्दीकी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। जबकि किरण श्याम श्रॉफ फिल्म के साथ क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म की कहानी गालिब असद भोपाली ने लिखी है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।
 
बता दें कि संजीदा और हर्षवर्धन फिल्म तैश में साथ नजर आ चुके हैं। जिसे कुछ दिन पहले ही जी5 पर रिलीज किया गया है।