बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nick jonas calls priyanka chopra perfect life partner video viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (18:56 IST)

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर', वायरल हो रहा वीडियो

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर', वायरल हो रहा वीडियो - nick jonas calls priyanka chopra perfect life partner video viral
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस के संग परफेक्ट मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। दोनों की उम्र में भले ही 10 वर्ष का फासला है, लेकिन इनके प्यार के आगे यह कोई मायने नहीं रखता।

 
प्रियंका और निक दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरव्यूज में अपने निक जोनस की जमकर तारीफ करती नजर आती हैं। तो वहीं निक भी अपने कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा पर ढेर सारा प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। 
 
इन दिनों निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ‍जिसमें एक कॉन्सर्ट के दौरान वह अपनी खूबसूरत पत्नी प्रियंका को 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर' बता रहे हैं। निक की इस बात पर उनके भाई जो जोनस ने रिएक्शन भी दिया है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  
 
वीडियो में निक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, शादी, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा है। शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिली है। निक की ये बात सुनने के बाद जो जोनस अपने हाथ का गिलास ऊपर की ओर उठाते हैं और प्रियंका के लिए कही गई बात पर अपनी हामी भरते हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे 2 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आलीशन शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चयन रीति रिवाजों से हुई थी।
 
ये भी पढ़ें
आर्यन खान को जमानत देने के फैसले पर सोनू सूद ने ये कहा