1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Nia Sharma Shares Bikini Pictures

निया शर्मा ने नए साल का स्वागत हॉट अंदाज में किया

हॉट पिक्चर्स ने बढ़ाया तापमान

निआ शर्मा
निया शर्मा एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक हैं। हर बार उनका नाम इस लिस्ट में आता है और बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस को वे पछाड़ती रहती हैं। टीवी पर हम उन्हें कई शोज़ में देखते रहते हैं। निया कितनी बोल्ड हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वे अपने हॉट फोटो पोस्ट करती रहती हैं और उन्हें हजारों लाइक्स मिलते हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या भी अच्‍छी-खासी है। 


 
नए साल का स्वागत निया ने जोर-शोर से किया है। वे नए साल की खुशियां मनाने गोआ गई थीं और वहां पर अपनी हॉटनेस से उन्होंने पारा बढ़ा दिया और तापमान का असर सोशल मीडिया पर भी हुआ। उन्होंने अपने बोल्ड फोटो पोस्ट किए हैं। 


 
इन पिक्चर्स में निया ने अपना स्पोर्टी लुक दिखाया है। पीले रंग की टी-शर्ट और व्हाइट बिकिनी में वे गजब ढा रही हैं। उन्होंने बास्केटबॉल भी हाथ में ले रखी हैं। उनका यह सनी अंदाज खूब भा रहा है। 
 
इसके अलावा भी निया ने कुछ फोटो शेयर की हैं। समुंदर किनारे वे धूप का मजा ले रही हैं। उनकी इस अदा को उनके फैंस ने खासा पसंद किया है। 
 
टीवी शो 'इश्क में मरजावां' वे कर रही हैं जिसमें उनके साथ अर्जुन बिजलानी हैं। इसमें उनके किरदार का नाम आरोही है। इसके अलावा निया ट्विस्टेड 3 नामक वेबसीरिज में भी नजर आ सकती हैं। यह सीरिज काफी बोल्ड है। 27 वर्षीय निया 'खतरों के खिलाड़ी' नामक शो के सीज़न 8 में भी नजर आ चुकी हैं। 
अगला लेख
अभिषेक ने इस तरह किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज