• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. In the next Simmba film Ranveer and Devgn will be fighting corrupt elements as a team
Written By

सिम्बा और सिंघम अब होंगे साथ, रोहित शेट्टी का नया धमाका

अजय देवगन और रणवीर सिंह एक साथ आ सकते हैं नजर

सिम्बा और सिंघम अब होंगे साथ, रोहित शेट्टी का नया धमाका - In the next Simmba film Ranveer and Devgn will be fighting corrupt elements as a team
सिम्बा ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आठ फिल्में लगातार सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है और यह रिकॉर्ड बनाने वाले वे एकमात्र निर्देशक हैं। 
 
रोहित जानते हैं कि दर्शक क्या चाहते हैं? यह बात उन्होंने पकड़ रखी है और हिट पर हिट फिल्में वे बनाए जा रहे हैं। सिम्बा में पहली बार उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह पुरी जगन्नाथ की तेलुगु फिल्म 'टेम्पर' का हिंदी रिमेक है, हालांकि रोहित ने स्क्रिप्ट में कई परिवर्तन किए हैं और अपने हिसाब से फिल्म बनाई है। 


 
सिम्बा में अजय देवगन भी नजर आए। उनकी एंट्री फिल्म के खास मोड़ पर होती है और दर्शक उन्हें देख उछल पड़ते हैं। किसी कलाकार का मेहमान कलाकार के रूप में कैसे उपयोग किया जा सकता है यह रोहित ने दिखाया है। वरना ज्यादातर फिल्म निर्देशक मेहमान कलाकार के रूप में स्टार को बरबाद कर देते हैं। 
 
फिल्म में सिम्बा और सिंघम साथ में लड़ते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है। अब यह मजा पूरी फिल्म में आ सकता है। खबर है कि रोहित एक फिल्म ऐसी प्लान कर रहे हैं जिसमें सिम्बा और सिंघम साथ में लड़ते दिखाई दें। वे मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। सिम्बा की सफलता के बाद रोहित अब इसे भी सीरिज का रूप देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि अगली फिल्म सिम्बा और सिंघम को मिल कर बनाई जाए। 


 
रोहित के पास तीन सीरिज़ 
बॉलीवुड के एक सूत्र ने बताया कि रोहित के पास गोलमाल और सिंघम सीरिज थी। अब इसमें सिम्बा भी शामिल हो गई है। वे चाहते हैं कि अब सिम्बा और सिंघम को साथ में दिखाया जाए। हालांकि इस फिल्म को बनने में देर है, लेकिन रोहित इस दिशा में काम करना चाहते हैं। रोहित की अगली फिल्म सूर्यवंशी होगी जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2019 के दिसम्बर में प्रदर्शित होगी। 
ये भी पढ़ें
अभिषेक ने इस तरह किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज