1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nia sharma birthday special actress real name

क्या आपको पता है निया शर्मा का असली नाम?

nia sharma birthday
nia sharma birthday: निया शर्मा टीवी सीरियल्स से लेकर रियलिटी शोज तक धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। निया की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक से तहलका मचाती रहती हैं।
17 सितंबर 1990 को दिल्ली में जन्मीं निया शर्मा का असली नाम नेहा है।
 
निया शर्मा एक्ट्रेस नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल की है।
निया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में काली एक अग्निपरीक्षा शो से की थी। निया को असली पहचान 2011 से 2013 के बीच प्रसारित हुए शो एक हजारों में मेरी बहना है से मिली थी।
 
निया ने अपने करियर में टीवी के साथ ही साथ डिजिटल वर्ल्ड और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। 
 
निया ब्रिटिश बेस्ड ईस्टर्न आई न्यूजपेपर की ओर से टॉप 50 सेक्सी एशिया वुमन्स की लिस्ट में 2016 में नंबर 3 और 2017 में नंबर 2 पर रह चुकी हैं।
 
निया ने साल 2020 में द टाइम्स मोस्ट डिजायरएबल वुमन ऑन टीवी की लिस्ट में दूसरा नंबर हासिल किया था।
 
निया शर्मा शाकाहारी हैं और उन्हें राजमा चावल बहुत पसंद है। वह स्ट्रीट फूड से दूर रहती हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गायिका कनिका कपूर ब्रिटेन में एशियन अचीवर्स अवॉर्ड विजेताओं में शामिल