1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Neha Dhupia, Julie, Julie 2, Rai Laxmi

सेक्स वर्कर के रोल के लिए कोई पछतावा नहीं : नेहा धुपिया

नेहा धुपिया
ब्यूटी क्वीन से एक्ट्रेस और फिर एंकर बनी नेहा धुपिया अपने 'नो-फिल्टर' स्टेटमेंट्स से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बी-टाउन में नेहा को बिंदास एक्ट्रेसेस में से एक माना जा सकता है। हाल ही में नेहा ने अपने करियर के स्ट्रगल के बारे में बताया।  
 
नेहा ने अपने करियर और स्ट्रगल के साथ, उस समय की अपनी फिल्मों की चॉइस के बारे में भी बात की। कई एक्ट्रेसेस अपने डेब्यु के लिए बोल्ड फिल्म का चुनाव नहीं करती, लेकिन नेहा ने यह कदम उठाया था। उनकी डेब्यु फिल्म 'जूली' में उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन नेहा ने नाम कमाया था। 
 
नेहा ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने जिन फिल्मों में काम किया है, वे अपने समय से आगे की हैं। मैंने अपनी पहली फिल्म जूली में एक सेक्स वर्कर का रोल निभाया था और इस रोल के लिए मुझे कोई पछतावा नहीं है। यदि इस तरह की फिल्मों को आज रिलीज़ किया जाए, तो हो सकता है ये कई अवॉर्ड्स जीत ले। 
 
अगला लेख
वरुण धवन ने सेल्फी ली और बन गया चालान