1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Race 3, Remo DSouza, Jacqueline Fernandez

'रेस 3' के लिए सलमान खान ने उठाया बड़ा कदम

सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी शानदार बॉडी बिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव तक आते हुए भी सलमान ने अपने लुक्स और बॉडी में कोई कमी नहीं आने दी, लेकिन अब वे अपना वज़न कम करने वाले हैं। 
 
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेस 3'  पर काम शुरू हो चुका है। ऐसे में सलमान ने फिल्म के लिए सात-आठ किलो वजन घटाने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने डाइट चार्ट फॉलो करना शुरू कर दिया है। अपने खानपान पर ध्यान देने के अलावा सलमान योग और व्यायाम भी कर रहे है।
 
'रेस 3' पिछली दोनों रेस फ्रैंचाईज़ से ज़्यादा धमाकेदार होने वाली है। सलमान एक बार फिर शानदार एक्शन और स्टंट्स के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इसके लिए सलमान चाहते है कि उनका नया रूप सामने आए। इसके लिए सलमान कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज होंगी। फिल्म 'किक' में भी इन दोनों ने साथ काम किया है। इनके अलावा बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी मुख्य भूमिका में होंगे।
अगला लेख
सेक्स वर्कर के रोल के लिए कोई पछतावा नहीं : नेहा धुपिया