शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neha dhupia angad bedi welcome a baby boy
Written By
Last Modified: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (14:11 IST)

नेहा धूपिया दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

नेहा धूपिया दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म - neha dhupia angad bedi welcome a baby boy
बॉलीवुड एक्टर नेहा धूपिया दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस के पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

 
अंगद बेदी ने नेहा धूपिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी बॉय दोनों ठीक हैं। मेहर नए सदस्य के आगमन को 'बेबी' की उपाधि देने के लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे। इस यात्रा के माध्यम से ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद। 
 
बता दें नेहा धूपिया अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार काम कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी आगामी फिल्म 'सनक' के लिए डब किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ए थर्स्डे' के लिए भी शूटिंग की। इस फिल्म में वह प्रेग्नेंट कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं। 
 
बता दें कि नेहा धूपिया ने साल 2018 में एक्टर अगंद बेदी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही खबर आई थी कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है। लेकिन कपल ने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि जब नेहा का बेबी बंप दिखने लगा तो उन्होंने यह बात मानी कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम मेहर है।
 
ये भी पढ़ें
वकील पति-पत्नी का मजेदार जोक : कैदी को भोजन देना अनिवार्य है