सम्बंधित जानकारी
- रितिक रोशन को पसंद नहीं आई थी 'वॉर' की स्क्रिप्ट, बोले- उस वक्त मैं सुपर 30 जैसे रियल सिनेमा...
- क्रूज ड्रग्स पार्टी : शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों से पूछताछ कर रही एनसीबी, मोबाइल किए जब्त
- जब शाहरुख खान ने बोला था- 'मैं चाहता हूं मेरा बेटा ड्रग्स ले...
- क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी में शामिल हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, एनसीबी कर रही पूछताछ
- फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका
मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंब समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनोज बाजपेयी के एक करीबी दोस्त ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'बड़े भाई और बॉलीवुड के सुपरस्टार मनोज बाजपेयी भैया के पिताजी का आज दिल्ली में स्वर्गवास हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी और सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
बता दें कि बीते दिनों पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद मनोज बाजपेयी केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर आनन-फानन में अपने परिवार के पास लौट आए थे। मनोज केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
