1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Neha Dhupia, Angad Bedi, Pregnant

क्या शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया?

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, लेकिन जिस तेजी से यह काम हुआ उस रफ्तार ने सभी को चौंका दिया और कहने वालों को मौका मिल गया। 
 
कहा जाने लगा कि नेहा धूपिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और जैसे ही इस बात का पता चला, नेहा और अंगद ने गुपचुप शादी कर डाली और शादी के बाद लोगों को इस बारे में बताया। 
 
 
बात जब हद से ज्यादा बढ़ गई तो नेहा के परिवार वालों ने इसे अफवाह बताया। उनका कहना है कि इसमें सच्चाई नहीं है और लोगों को तो बोलने का मौका चाहिए। 
 
दरअसल नेहा और अंगद अपने कामों में इतने व्यस्त हैं कि जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने ब्याह कर लिया। 
अगला लेख
स्टेडियम की बजाय थिएटर पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम