शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. neha dhupia on maxim cover page
Written By

नई दुल्हन नेहा धूपिया का बोल्ड और हॉट अवतार, आपने देखा क्या?

नई दुल्हन नेहा धूपिया का बोल्ड और हॉट अवतार, आपने देखा क्या? - neha dhupia on maxim cover page
एक्ट्रेस नेहा धुपिया ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अगंद बेदी से शादी कर सभी को चौंका दिया था। इस सीक्रेट शादी को सबसे पहले करण जौहर और उसके बाद नेहा-अंगद दोनों ने अनाउंस कर दिया था। नेहा और अंगद अच्छे दोस्त होने के साथ अब लाइफ पार्टनर भी हैं। छोटी उम्र होने के बाद भी अंगद ने नेहा से शादी दी और लोगों ने उनके इस डिसीज़न को सराहा। 
 
इसके अलावा भी नेहा कई चीज़ों के लिए जानी जाती हैं। 37 वर्षीय नेहा पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ वे वोग बीएफएफ और नो फ़िल्टर नेहा जैसे शो होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही वे रोडीज़ फ़्रैंचाइज़ी की सेलीब्रिटी जज भी रह चुकी हैं। इसके अलावा नेहा के बारे में अगर कुछ सबसे ज़्यादा चर्चा में है तो वो है उनकी बोल्डनेस और स्टाइल। 
 
नेहा धुपिया ने हाल ही में इस महीने की मैक्सिम लाइफस्टाइल मैग्ज़ीन के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई है। नेहा इसमें शानदार लग रही हैं। उनका वाइन रेड कलर की बिकिनी और स्लिट ड्रेस में यह बोल्ड अवतार सभी को उनका दीवाना बना रहा है। 
 
उन्होंने हाल ही में इसके लिए अपना फोटोशूट करवाया। इसमें ग्लैमरस नेहा को फैशन स्टाइलिस्ट कृष्णा मुखी ने स्टाइल किया है। निक सगलिमबेनी ने फोटोशूट किया है।

नेहा के बेहतरीन लुक को देने का क्रेडिट मेकअप आर्टिस्ट रोज़ारियो बेल्मोटे और हेयर स्टाइलिस्ट यान्टेन त्सोमो को जाता है। 
 
यह शादी के बाद उनका पहला बोल्ड फोटोशूट था। नेहा इसमें बोल्ड ही नहीं, हॉट भी नज़र आ रही हैं। उन्होंने ज़िवाम और फॉरएवर 21 से यह ड्रेस पहनी है। लुक्स में उनके ब्राइट होंठ और हेयरस्टाइल शानदार लग रही है।