शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. moving in with malaika terence lewis and nora fatehi did a prank with malaika arora
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (17:18 IST)

मूविंग इन विद मलाइका : टेरेंस लुईस और नोरा फतेही ने किया मलाइका अरोड़ा के साथ प्रैंक

मूविंग इन विद मलाइका : टेरेंस लुईस और नोरा फतेही ने किया मलाइका अरोड़ा के साथ प्रैंक | moving in with malaika terence lewis and nora fatehi did a prank with malaika arora
बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा मलाइका ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है। और अपने शानदार डांस मूव्स और करिश्मा से दिलों पर राज करने वाली - मलाइका अरोरा ने डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू किया है।

मलाइका अरोरा एक बिल्कुल नए एक्सक्लूसिव शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अनफ़िल्टर्ड बातचीत के जरिए फैंस को अपने पास्ट, प्रेजेन्ट और फ्यूचर की एक झलक देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में, बनिजय एशिया और मलाइका अरोरा द्वारा क्रिएटेड यह सीरीज 5 दिसंबर से स्ट्रीम कर रहा है।

 
हाल ही के एपिसोड में, दर्शकों ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और डांसिंग क्वीन, नोरा फतेही को छैया छैंया दिवा मलाइका से मुलाकात करते देखा था। इसके बाद आगे क्या हुआ उसने हम सभी को एक जोरदार झटका दिया। 
 
टेरेंस और नोरा ने मलाइका के साथ एक प्रैंक करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। ऐसे में अपना अनुभव साझा करते हुए, टेरेंस लुईस ने कहा, मुझे लगता है कि नोरा और मैंने जो प्रैंक किया वह बहुत मजेदार था। जब नोरा बाहर निकलीं तो मलाइका को नहीं पता था कि क्या करें, कहां देखें। यह अद्भुत था। 
 
उन्होंने कहा, इसके अलावा, मुझे रिहर्सल बहुत पसंद आया, बहुत मेल चाल थी और नोरा एक बड़ी प्रैंकस्टर थी तो वहीं मलाइका दिवा की तरह एक्ट करती दिखी। तो, दोनों खूबसूरत लेडीज को एक साथ हैंडल करना, यार, बड़ी बात थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
शहनाज गिल से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, 'बिग बॉस' ने बदल दी इन सेलेब्स की जिंदगी