1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy tagged rajnath singh by mistake in tweet

मौनी रॉय ने गलती से राजनाथ सिंह को टैग किया ट्वीट, यूजर्स ने यूं लिए मजे

Mouni Roy
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया। मौनी को फैन्स से लेकर सेलेब्स तक ने तक ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। मौनी रॉय ने अधिकांश सेलेब्स को बर्थडे विश के लिए रिप्लाई किया। इसी दौरान उन्होंने बर्थडे विश रिप्लाई करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया और उन्हें थैंक्यू कहा।

 
हालांकि, बाद में पता चला कि मौनी ने राजनाथ को गलती से ये ट्वीट कर दिया। उन्होंने राज नायक के बजाय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ट्विटर पर टैग कर दिया। जब फैन्स ने उन्हें इस बात की जानकारी दी, तो उन्होंने ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया। 

Photo : Twitter
वहीं मौनी रॉय की इस गलती पर यूजर्स उनके खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन एनसीबी वाले उठाकर ले जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने तो सीधे डिफेंस मिनिस्टर को टैग कर दिया, वो इलाका तो कंगना मैम का है। किसी ने लिखा- डोन्ट इनवाइट एनसीबी।
 
बता दें कि मौनी रॉय ने अपने वेकेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो बिकनी में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय को आखिरी बार फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आई थीं। मौनी की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसमें वह नेगेटिव रोल अदा करते हुए नजर आएंगी।
 
अगला लेख
भूमि पेडनेकर ने बताया- इस वजह से अच्छे सेक्स उपचार डॉक्टर बन सकते हैं रणवीर सिंह