1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. monalisa worked in hotel in her struggle days interesting facts about actress

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

Monalisa Birthday
भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी मोनालिसा 21 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मोनालिसा कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई हिंदी टीवी शोज में भी काम किया है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मोनासिला को काफी मेहनत करना पड़ी है। 
 
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास हैं। मोनालिसा ने कई भोजपुरी, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। मनोरंजन जगत में कदम रखने से पहले मोनालिसा के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण उन्होंने कोलकाता के कई रेस्टोरेंट और होटलों में 'गेस्ट रिलेशंस एग्जीक्यूटिव' के तौर पर काम किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा के पिता को बिजनेस में काफी घाटा हुआ था। मोनालिसा घर की आर्थिक तंगी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने परिवार की मदद करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने एक होटल में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें दिन के 120 रुपए मिलते थे। काम के साथ मोनालिसा ने संस्कृत विषय से ग्रेजुएशन भी किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कई उड़िया म्यूजिक वीडियो में काम करके की थी। वह उड़िया 1998 में रिलीज फिल्म हमाम फी एम्स्टर्डम और 1999 में रिलीज फिल्म 'जय श्रीराम' का भी हिस्सा रही हैं। मोनालिसा ने हिंदी फिल्मों में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'जयते' में आरती नाम की लड़की की छोटी सी भूमिका से की थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने फिल्म 'कहां जाबे राजा नजरिया लड़ाईके' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद से एक्ट्रेस ने कभी मुड़ कर नहीं देखा। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एलन वॉकर के कॉन्सर्ट पर पहुंचे कार्तिक आर्यन, स्टेज पर किया भूल भुलैया के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म