सम्बंधित जानकारी
- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' का तीसरा दिन?
- Happy Birthday : कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, आज इतने करोड़ के हैं मालिक
- आमिर खान ने बताई किरण राव से तलाक की वजह, बताया क्यों टूटा 15 साल पुराना रिश्ता
- Happy Birthday आमिर खान : मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बारे में रोचक जानकारियां
- क्या 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस निकिता दत्ता को डेट कर रहे जुबिन नौटियाल? सिंगर ने कही यह बात
इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के हुए 5 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने इस तरह जाहिर की खुशी
भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीत हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा सिर्फ भोजपुरी ही नहीं हिन्दी इंडस्ट्री का भी एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
अब मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने का जश्न मोनालिसा ने खास अंदाज में मनाया है, साथ ही फैंस का शुक्रिया भी किया है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुशी से झूमती नजर आरही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी खुशी को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। थैंकफुल... ग्रेटफुल... ब्लेस्डस ये 5 मिलियन की खुशी है मेरे दोस्तों। मेरी ब्यूटीफुल इंस्टाग्राम फैमिली का ये 5 मिलियन लव और सपोर्ट है। हमेशा आपसे प्यार करूंगी और इस खुशी के लिए दिल से शुक्रिया।'
मोनालिसा इन दिनों टीवी शो 'स्मार्ट' जोड़ी में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। कपल को फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है।
