1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. monalisa durga puja photos goes viral

दुर्गा पूजा के लिए मोनालिसा ने पहनी यलो कलर की साड़ी, खूबसूरत तस्वीरें वायरल

Monalisa
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। मोनालिसा अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में मोनालिसा के नवरात्रि के मौके पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

 
इन तस्वीरों में मोनालिसा मां दुर्गा की भक्ति में डूबी दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा यलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, षष्ठी पूजा के लिए तैयार। मां दुर्गा को कात्यायनी के रूप में पूजा जाता है... पीला रंग खुशी और उत्साह का प्रतीक है।
 
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ ही हिन्दी, बंगाली, उड़िया और साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।छोटे पर्दे पर मोनालिसा बिग बॉस, नच बलिए, नजर और नजर 2 में काम कर चुकी हैं।
 
अगला लेख
इंटरनेट पर छाए 'मिर्जापुर 2' के ये जबरदस्त डायलॉग्स