1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhanashree verma dance burj khalifa song video viral

धनश्री वर्मा ने अक्षय कुमार के गाने 'बुर्ज खलीफा' पर किया धमाकेदार डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Dhanashree Verma
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा इन दिनों दुबई हैं। वे आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल की टीम को चीयर करती नजर आती हैं। धनश्री क्रिकेट मैच देखने के लिए यूएई आई हुई हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपना पसंदीदा काम यानि डांस से ब्रेक नहीं लिया है।

 
धनश्री एक फेमस यूट्यूबर है और उन्होंने अपने डांस वीडियो के जरिए फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। हाल ही में धनश्री वर्मा ने अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के गाने 'बुर्ज खलीफा' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। धनश्री वर्मा के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
 
इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने कैप्शन में लिखा, 'काइली जेनर को भी प्यार हो जाए।' इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए 'बुर्ज खलीफा डांस चैलेंज' का भी जिक्र किया है।
 
धनश्री ने फैंस के लिए मैसेज शेयर करते हुए लिखा, अगर आप भी इस चैलेंज का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सबसे पहले बुर्ज खलीफा गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो बना लीजिए और फिर उसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीजिए।
 
बता दें कि धनश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह एक मशहूर यू-ट्यूबर और डांसर भी हैं। उनके यू-ट्यूब पर चैनल पर भी करीब 19 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी करीब 19 लाख है।
 
अगला लेख
Bigg Boss 14 : निशांत सिंह मलकानी बने घर के पहले कैप्टन, फूट-फूट कर रोईं निक्की तंबोली